बिहारशरीफ, जून 15 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर गहरी संवेदना प्रकट की। जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि यह देश का सबसे बड़ा विमान हादसा है। इसमें यात्रियों के साथ ही कई होनहार चिकित्सकों की जान चली गयी। यह देश के लिए बड़ी त्रासदी है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर महतो, शोभा कुमारी, रेशमा बानो, श्रवण सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...