देहरादून, दिसम्बर 15 -- कांग्रेस वर्करों व पदाधिकारियों ने लौह पुरुष व भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने लौहपुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने लौह पुरुष के बलिदान को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरदार पटेल के उत्तराधिकारी हैं, जिन्होंने आजाद भारत को पंडित नेहरू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक सूत्र में पिरोया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, महामंत्री राजेन्द्र शाह, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, ओम प्रकाश सती, सुलेमान अली, अमेन्द्र बिष्ट, मोहन काला, अखिलेश उनियाल, नितिन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.