लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को सत्याग्रह किया। पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने बुधवार को जिस तरह कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता की, वह उसकी कड़ी निंदा करते हैं। कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है, किंतु प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार दमनकारी नीतियां अपना रही है। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सत्याग्रह कर अपना विरोध दर्ज कराया। सत्याग्रह में राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.