जामताड़ा, दिसम्बर 28 -- कांग्रेसियों ने रैली निकाल कर कुंडहित में मनाया स्थापना दिवस कांग्रेसियों ने रैली निकाल कर कुंडहित में मनाया स्थापना दिवस कुंडहित, प्रतिनिधि। रविवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस की मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष की अगुवाई में उपस्थित कांग्रेसियों ने रैली निकाली। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा की कांग्रेस के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और पार्टी के निर्देश अनुसार हर घर झंडा अभियान को सफल बनाएंगे। कहा की कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्म को बराबर लेकर चलती है। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी धर्म विशेष के नाम पर काम कर रही है। मनरेगा योजना से गांधी जी के नाम हटाना देश का अपमान है। कहा कि बदलना है तो कार्य शैली बदले नाम बदलकर द...