महाराजगंज, दिसम्बर 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने 14 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाले रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान और चुनावी लोकतंत्र को बचाने के लिए नई दिल्ली के राम लीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की रैली प्रस्तावित है। इसमें कश्मीर से कन्या कुमारी तक के कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली रैली में महराजगंज से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, शरद कुमार उर्फ बबलू सिंह एवं अवनीश पाल ने कहा कि यह रैली संविधान बचाओ मुहिम को मजबूत करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.