अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को रेलवे रोड कांग्रेस कार्यालय विजय दिवस समारोह मनाया। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री कैलाश गौतम ने संयुक्त बताया भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस शौर्य और पराक्रम के बूते 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पाकिस्तान की सेना को घुटनों पर ला दिया था। वीर सैनिकों व शहीदों का अदम्य साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान भारतवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। विंसेंट जोयल, दीपक पाठक, दीपक भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, सुरेश पासवान, संजय माथुर, जगदीश प्रसाद, पवन, संत दास, गुड्डू मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...