बदायूं, फरवरी 25 -- बदायूं, संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं कांग्रेस विधि विभाग जिलाध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी ने एसएसपी को संबोधित ज्ञापन एसपी देहात हिरदेश कुमार कठेरिया को दिया। मुख्य वक्ता एआईसीसी सदस्य प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि रुदायन की घटना निंदनीय है। सरेआम अभद्रता और मारपीट की घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि वर्तमान भाजपा सरकार के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हकीकत चिंताजनक है। जब शासन केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित रह जाए और आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस करे, तो यह प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट संकेत है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, गोपाल पाण्डेय, एहसान अली, उपेंद्र कश्यप, राजवीर सिंह, सुरेश यादव, इगलास हुसैन, शफी अहमद मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...