बुलंदशहर, जनवरी 31 -- शुक्रवार को नगर की नई सड़क स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेता डॉ. इरफान ने कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी के नाम से संचालित मनरेगा योजना को कमजोर करने का काम किया है। कार्यक्रम में नज़मी चौधरी, रिफाकत खान, परवेज़ हाशमी, सुहैल मालिक, नासिर मेवाती, जहीरूद्दीन, हुकुम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...