मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- मंगलवार को कांग्रेसियों ने तिलक नगर में चौधरी बाबूराम कसाना के मकान पर कांग्रेसियों द्वारा पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय किसान नेता स्व.राजेश पायलट की 80वी जयंती मनाई गई। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एड. योगेश खारी ने कहा कि राजेश पायलट की संसद से लेकर जमीन तक सिर पर किसान पगड़ी पहनते थे तथा उनकी पहचान देश में किसान नेता के रूप में थी वो कहा करते थे । जब तक किसान एवं गरीब का बच्चा उन पदों पर नहीं पहुंचता जहां किसान की नीतियां क्रियान्वित नहीं होता, जब तक देश का विकास नहीं होता,उनकी करनी एवं कथनी स्पष्ट थी उन्हे देश में संचार क्रांति का जनक माना जाता है वे जीवन पर्यन्त अन्नदाता की आवाज मुखर बनकर उनके अधिकार कै लिए संघर्ष करने वाले राष्ट्रीय किसान नेता थे। कांग्रेस के समस्त सम्मानित लोग मीटिंग में उपस्थित रह...