अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की कांग्रेसियों ने बुधवार को जयंती मनाई। जयंती के अवसर राजीव गांधी को श्रद्धापूर्वक याद किया। अनूपशहर रोड स्थित मदर टेरेसा चैरिटी होम में कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, शहर अध्यक्ष नवेद खान राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धापूर्वक नमन किया। विवेक बंसल ने कहा कि राजीव गाँधी की सोच दूरगामी थी। अपने शासनकाल में पंचायती राज प्रणाली को सशक्त बनाया था। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये स्थापित कराये गए जवाहर नवोदय विधालय उनकी ही देन है। सूचना तकनीकी के क्षेत्र में कंप्यूटर को जब बढ़ावा दिया तो जो लोग आज देश की सत्ता पर बैठे हैं उनके भारी विरोध के बावजूद अपनी उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.