देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के युवा नेता रितेश छेत्री के नेतृत्व में अंकिता भंडारी प्रकरण में यमुना कालोनी में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,संजय शर्मा , पीयूष जोशी, कोमल वोहरा आदि मौजूद थे। वहीं, वार्ड 81 के रेस कोर्स साउथ में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान विनोद सिंह चौहान,गौरव रावत, अनिल उनियाल, आशीष गुसाईं, ललित थपलियाल, हिमेश नेगी, आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...