बुलंदशहर, जनवरी 3 -- कांग्रेसियों ने माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बेटियों को शिक्षित बनाने का आह्वान किया। शनिवार को गांव रोरा में नन्ने सैनी के आवास पर कांग्रेसियों ने सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव व प्रज्ञा गौड़ ने सावित्रीबाई फुले को डेढ़ सौ वर्षों पूर्व शिक्षा की अलग जगाने वाली महान देवी व महानायक बताते हुए कहा कि देश की महिलाएं तथा बेटियों की शिक्षित होंगी तभी राष्ट्र आगे बढ़ेगा। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा ने संचालन ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने किया। इस मौके पर बबलू कुरैशी, चमन राईन, कुमारपाल सैनी, प्रकाश चंद सैनी, राजेंद्र सैनी, तालेवार सैनी, लाल सैनी रूप सैनी, विश्वंभरी सैनी, सुनीता, अनिता, हेमलता सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी ह...