गढ़वा, नवम्बर 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को सदर थाना के सामने प्रगति इंस्टीट्यूट में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और बच्चों के बीच कलम, बिस्किट, चॉकलेट बांटकर मनाई गई। उक्त अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी और इंस्टीट्यूट के स्टाफ के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेहरू एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ उच्च कोटि के विचारक भी थे। उनकी राजनीति स्वच्छ और सौहार्द्रपूर्ण थी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कारावास में रहते हुए उन्होंने मेरी कहानी, विश्व इतिहास की झलक और भारत की खोज जैसी प्रसिद्ध पुस्तकों की रचना की। राजनीति और प्रशासन की व्यस्तताओं के बावजूद वह खेल, संगीत और कला के लिए...