हजारीबाग, जनवरी 3 -- हजारीबाग । निज प्रतिनिधि जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी जयपाल सिंह मुंडा की 123 वीं जयंती मनाई गई ।इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासियों और झारखंड के एक सर्वोच्च नेता थे । वे एक जाने-माने कुशल राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, सम्पादक और शिक्षाविद्ध थे । 1925 में ऑक्सफोर्ड ब्लू खिताब पाने वाले वे हाॅकी के एकमात्र खिलाड़ी थे । उनकी कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया था । मौके पर अशोक देव ,प्रदेश सचिव अवधेश सिंह, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह कांग्रेस के जिला मीडिया अध्यक्ष निसार खा...