महाराजगंज, जनवरी 13 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। फरेंदा विधायक के कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं बायनाड से सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। गोष्ठी में पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस पार्टी के जिला मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा प्रियंका गांधी राजनीति में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली पहली ऐसी नेत्री है, जिन्होंने लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं का नारा देकर महिलाओं के मन में नई ऊर्जा का संचार किया। आज देश में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रियंका गांधी की पहल ग्राह्य है। निश्चित रूप से देश में कांग्रेस पार्टी ने पंचायती राज व्यवस्था लागू कर महिलाओं को महिलाओं को चुनाव लड़ने और प्रतिनिधित्व करने का हक दिया आज हक की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.