बुलंदशहर, नवम्बर 26 -- जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने संविधान दिवस मनाया। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रशान्त बाल्मीकि ने बताया की भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। प्रत्येक साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत का संविधान भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर ने लिखा था। डॉ भीम राव आंबेडकर को संविधान निर्माता के रूप में भी जाना जाता है इनका नाम दुनिया के टॉप 10 विद्वानों में लिया जाता है। इन्हे संविधान लिखने में कुल 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन लगे थे। सविधान ही ने देश के पिछड़े दलित शोषित महिलाओ बच्चों आदि को उनके मौलिक अधिकार दिए। इस मौके पर सादिक़ सैफी, आस मोहम्मद कुरैशी, साजिद गाज़ी, नईम मंसूरी, सोहब खान, लुकमान, तालिब चौधरी, नरेश शर्मा, साहिल, ज़ीशान, राजेंद्र सिंह आदि मौज़ूद रहें। -------

हिंद...