रुद्रपुर, फरवरी 1 -- पंतनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का 69 वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और विधायक बेहड़ की दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां जनार्दन सिंह, संतोष कुमार, मनोज सिंह, मुस्लिम, मनोहर वाल्मीकि, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...