चतरा, फरवरी 22 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौलाना आजाद की पुण्यतिथि चतरा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष साबिर हुसैन के आवास पर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साबिर हुसैन ने की। कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से मौलाना आजाद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की । अपने संबोधन में श्री हुसैन ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का में हुआ था । वह अपने परिवार के साथ 1890 में कोलकाता वापस आ गए । भारत रत्न से विभूषित मौलाना आजाद एक महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान लेखक और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक, संजय कुमार जायसवाल, जिला महासचिव राजवीर, जावेद पप्पू रजा, नगर अध्यक्ष संतोष केसरी, मोहम्मद निसार, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.