उरई, जनवरी 12 -- कोंच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम नगर की रामकुंड कॉलोनी स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र पुरोहित के आवास पर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्वयं रामकिशोर पुरोहित ने की। इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी के लोगों ने केक काटकर की। पार्टी के लोगों ने दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें देश की राजनीति में जनहित की मजबूत आवाज बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा निरंतर आम जनता, महिलाओं, किसानों और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं और उनका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी को नई दिशा दे रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, राजेश प्रजापति, श्री नारायण दीक्षित, सरिता आनंद, हाजी नासिर, कासिम अहमद, आलोक ...