रामपुर, दिसम्बर 9 -- मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता नगर स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यदुवंशी ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की त्रिमूर्ति हैं। उन्होंने देश का प्रधानमंत्री का पद को त्याग दिया था तथा देश के लिए उनकी सास एवं पति ने कुर्बानी दी है। उन्होंने 2004 से 2014 तक देश की गरीब जनता के लिए अनेकों योजनाएं को चलकर गरीब जनता का कल्याण किया जैसे राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सूचना का अधिकार आदि योजनाओं के साथ किसानों का 72000 करोड़ कर्ज माफ किया। इसलि...