मैनपुरी, दिसम्बर 28 -- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसियों द्वारा पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम बदलने पर चर्चा की। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर घिरोर रोड स्थित डा. रऊफ अहमद के आवास व फर्दपुर में गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि आज हम पार्टी का 141वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। पार्टी की नींव वर्ष 1885 में तत्कालीन जिलाधिकारी एओ ह्यूम ने रखी थी। आगे चलकर कांग्रेस ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। पूर्व शहर अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि पार्टी के कई सदस्यों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया। हमें इसी विचार को आगे बढ़ाना है। शहर अध्यक्ष नगेंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान सरकार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.