देवघर, नवम्बर 15 -- देवघर,प्रतिनिधि।जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में शनिवार को देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकुंद दास के नेतृत्व में धरती आबा बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के साथ झारखंड स्थापना के 25 वें सालगिरह को रजत पर्व के रूप में मनाया गया। मौके पर कांग्रेस कार्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें धरती आबा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनको नमन किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बिरसा मुंडा का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अनमोल योगदान है और उनकी वीरता आज भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। कहा कि बिरसा मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.