बलरामपुर, अगस्त 6 -- बलरामपुर संवाददाता। कांग्रेसियों ने बुधवार को पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ हामिद बलरामपुरी के आवास पर कांग्रेसी इकट्ठा हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी गरीबों मजलूमो की लड़ाई लड़ते हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान, मजदूर, छात्र, सहित अन्य लोगों के लिए कार्य करेंगे। अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इबरार अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की उम्र हजार वर्ष हो। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिलाध्यक्ष शिवलाल व पूर्व महासचिव विनय मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के नीतियों का बखान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.