कौशाम्बी, फरवरी 1 -- रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के निर्देशानुसार कड़ा में जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस दौरान उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए रामसूरत ने कहा कि संत रविदास (रैदास) के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रविदास 15वीं-16वीं शताब्दी के महान भारतीय भक्ति संत, कवि और समाज सुधारक थे। इन्होंने जातिवाद के घोर विरोध करते हुए समानता का संदेश दिया। वाराणसी के चर्मकार समुदाय से थे और निर्गुण भक्ति में विश्वास रखते थे। उनके पद और सवैया गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। मन चंगा तो कठौती में गंगा का प्रसिद्ध कथन उन्हीं का है। इसके बाद इंद्रपाल रैदास ने बताया कि महान संत गुरु रविदास जी 15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.