बक्सर, दिसम्बर 22 -- फोटो संख्या 28 कैप्शन - सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रथम अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक की जयंती जिला कांग्रेस के लोगों ने समारोहपूर्वक मनाई। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने की। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर डॉ पांडेय ने कहा कि मौलाना मजहरूल हक ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने जीवन भर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए कार्य किया। इस दौरान संजय कुमार दुबे, त्रिलोकी नाथ मिश्र, त्रियोगीनारायण मिश्र, निर्मला देवी, भोला ओझा, सुरेश जायसवाल, पि...