जामताड़ा, नवम्बर 1 -- कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि नाला,प्रतिनिधि। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय नाला में उन्हें याद किया गया। जिला उपाध्यक्ष पंकज झा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमूर्ति पर पुष्पसुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की। बारी-बारी से पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर आयरन लेडी के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की शपथ लिया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष पंकज झा ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी केवल गरजती नही थी, बल्कि ठोस निर्णय भी लेती थी। राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए उन्होंने अपनी निर्भीकता, दूरदर्शिता और अदम्य साहस के साथ अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारत को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.