देवघर, नवम्बर 15 -- देवघर। जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में शुक्रवार को देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने की। कार्यक्रम में नेहरूजी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। विज्ञान, शिक्षा, लोकतंत्र और समावेशी विकास के प्रति उनकी दृष्टि आज भी हमारे राष्ट्र को दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि नेहरूजी का बाल प्रेम और उनके प्रगतिशील विचारों के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने का संदेश देता है। कहा कि आज न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.