प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के संरक्षण में नेहरू भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने की। इस दौरान जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.