प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के नाम में बदलाव के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बालसन चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठक कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेसियों पर हुई लाठी चार्ज की निंदा की। प्रदर्शन में यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल, गंगापार अध्यक्ष अशफ़ाक अहमद, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, विजय मिश्रा, सुष्मिता यादव , परवेज़ सिद्दीकी, शरद उपाध्याय, अवनीश कोल, सुशील तिवारी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...