देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के सेवलाकला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान की निंदा की। उन्होंने मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें पहाड़ विरोधी बताया। साथ ही राज्य सरकार से मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस नेता ओम प्रकाश सती बबन ने कहा कि मंत्री को प्रदेश की जनता मुंहतोड़ जबाव देगी। इस मौके पर अमन सिंह, सोनिया सिंह, राजेश मल्ल, हरी प्रसाद भट्ट, अनिल थापा, अशोक बस्नेत, सीताराम नौटियाल, हरेंद्र गोसाई विष्णु प्रसाद, दीपक मधवाल, विजय उपाध्याय, मोहित उपाध्यक्ष, अंजना गोसाईं, संदीप जैन, सीता वालिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.