मथुरा, दिसम्बर 15 -- मथुरा। देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी। उनका अदम्य साहस, दूरदृष्टि और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। महासचिव मनोज गौड़ ने कहा कि सरदार पटेल को गांधी की हत्या से गहरा आघात लगा था। इसके बाद सरदार पटेल ने आरएसएस पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया था। पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि सरदार पटेल के देहावसान से राष्ट्रीय जीवन की अपूरर्णीय छति हुई हिन्द का सरदार चला गया। संचालन रमेश कश्यप ने किया। श्रद्धांजलि सभा में निशू यादव, अप्रतिम सक्सेना, आदित्य तिवारी, आशी...