जौनपुर, जनवरी 14 -- जौनपुर, संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व.कमला प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमला सिंह जनपद के विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे। वे विधायक, जिला पंचायत चेयरमैन और सांसद के रूप में जिले के विकास के लिए आजीवन काम करते रहे। कहा कि वे जाति, मजहब से ऊपर थे, उन्होंने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। उनका राजनैतिक जीवन उच्च आदर्शों से परिपूर्ण रहा। इस मौके पर मुंगराबादशाहपुर की कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा, देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, राकेश मिश्रा, ललित चौरसिया, संतोष पाण्डेय, अशोक सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, विनय मिश्रा,सूबेदार मौर्या, लोकेश दूबे सहित अन्य ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.