आगरा, सितम्बर 3 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कमलापति त्रिपाठी की जयंती के मौके पर राजामंडी स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी का पूरा जीवन लोगों की सेवा में बीता। इस दौरान कपिल गौतम, राजेश त्यागी, सोनू कन्नौजिया, याकूब शेख, विमल शर्मा, प्रेम सागर, प्रदीप श्रीवास्तव, लोकेश यादव, वीरेंदर सिंह सैनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...