बागेश्वर, नवम्बर 19 -- बागेश्वर, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें याद किया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में दिए गए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बुधवार को हुए कार्यक्रम में इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन, नेतृत्व क्षमता तथा दूरदर्शिता पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि इंदिरा गांधी अब तक भारत की पहली तथा एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं, जिन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए देश को नई दिशा दी। उन्होंने गरीबी हटाओ अभियान के माध्यम से कमजोर तथा वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। जिससे बड़ा आर्थिक सुधार हुआ। उनकी विदेश नीति ने भारत को वैश्विक स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.