हरिद्वार, जनवरी 6 -- अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को पथरी क्षेत्र के कटारपुर चौराहे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बालेश्वर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया। 'वीआईपी चेहरों को बेनकाब करो' और 'अंकिता को न्याय दो' के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अंकिता हत्याकांड में शामिल प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस मामले में शामिल वीआईपी चेहरों को जनता के सामने लाए और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाए। विधानसभा अध्यक्ष गुलशन अंसारी और मुसर्रफ अंसारी ने सवाल उठाया कि यदि सरकार की नीयत साफ है, तो फिर इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश क्यों नहीं दिए जा रहे। इस दौरान नाथीराम चौहान, धर्मेंद्र चौहान, हारून प्रधान, ताहिर प्रधान, शकील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.