गाज़ियाबाद, दिसम्बर 28 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के जिला व महानगर कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। साथ ही पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पुराना बस अड्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना देश को आजादी दिलाने के लिए हुई थी। तभी से लेकर वर्तमान तक कांग्रेस ने देश हित में काम कर रही है। अंग्रेजी शासन के दौरान भी जनहित को आगे बढ़ाते हुए आजादी की मांग कांग्रेस ने ही उठाई, जिसका परिणाम यह हुआ कि देश को स्वतंत्रता मिली। आजादी के आंदोलन के सामने अंग्रेजी सरकार को कांग्रेस के आगे झुकना पड़ा। वर्मान में भी कांग्रेस जनहित के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है। इ...