चंदौली, मई 1 -- पीडीडीयू नगर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर राजकीय महिला प्रसवोत्तर केंद्र में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों के दुख सुख में निरंतर सम्मिलित हो रहे है। कांग्रेस देश सेवा से लेकर समाज के सभी वर्गों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस निस्वार्थ समाज हित की बात करने के साथ ही सेवा भाव करता रहता है। अंत में देश में अमन चैन और भाईचारा के लिए संकल्प लिया। वही चिकित्साधिकारी अरविंद तिवारी की उपस्थिति में फल वितरण किया गया। इसमें अरुण कुमार द्विवेदी, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, संतोष कुमार तिवारी, नवीन पांडेय, रमेश सिंह, विजय गुप्ता, मोहम्मद आसिफ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.