उरई, फरवरी 13 -- माधौगढ़। मनरेगा का नाम जीरामजी किए जाने के बाद से हर जगह कांग्रेसियों में उबाल है। वह इस बात को लेकर भाजपा सरकार को घेरने में लगे हुए है। शुक्रवार को नाराज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नगर में पदयात्रा निकाली। इसमें भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए जीरामजी को लेकर भड़ास निकाली गई। जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर व मनरेगा प्रभारी राजेश प्रजापति की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कस्बा में पद यात्रा निकाली। पद यात्रा बस स्टैंड, चितौरा चोराहा, बुंदेलखंड चौराहा, सिहारी चौराहा ,मेन बाजार होते हुए गांधी चबूतरा पर समाप्त हुई। पदयात्रा के समापन पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों व श्रमिकों के साथ छलावा करने में लगी है।महात्मा गांधी रोजगार गारंटी का नाम ...