हापुड़, दिसम्बर 26 -- हापुड़। जिला कांग्रेस कमेटी के दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह गुर्जर, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, रईस अन्नू, एस एस गौड़, अनुज कुमार एडवोकेट, निसार पठान, मुजम्मिल मलिक, संजय छाबड़ा, निसार अहमद, गोपाल भारती, अनूप कर्दम, शिवम कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...