रामपुर, नवम्बर 15 -- शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित कार्यालय उन्हें याद कर उनके छात्र चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी ने कहा कि पंडित नेहरू धर्मनिरपेक्ष के सच्चे प्रतीक थे। वह न केवल आधुनिक भारत के निर्माता थे। बल्कि स्वतंत्र भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने वाले आधार स्तंभ थे। पंडित नेहरू देश में औद्योगिक क्रांति के साथ-साथ हरित क्रांति के जनक भी थे। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष हबीब खान, नजीब खान, इकबाल मंसूरी, वसीम खान, इमरान खान, फिरोज सकलैनी, सब्बन खान, यासीन खान, नबील खान, राहुल शुक्ला, श्याम पाल शर्मा और काशीराम कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.