अलीगढ़, नवम्बर 14 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई। रेलवे रोड कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह व कांग्रेस के पूर्व विधायक विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। रेलवे रोड कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए 9 साल जेल में बिताए। जाने-माने बैरिस्टर मोतीलाल के बेटे थे। नेहरू जी ने जीवन देश सेवा को अर्पित कर दिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि नेहरु जी देश के विकास के मुख्य शिल्पी थे। वह नियोजित आर्थिक विकास की बात किया करते थे ज...