बोकारो, नवम्बर 15 -- गोमिया। कांग्रेस पार्टी के गोमिया प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्णा सिंह व अर्जुन प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने नेहरू जी के योगदान, उनके आदर्शों, वैज्ञानिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया। कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और उनकी विचारधारा आज भी देश को दिशा देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...