प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को मनरेगा महासंग्राम रैली निकाली गई। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि देने के बाद आजाद पार्क से शुरू हुई रैली महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल बालसन चौराहा पहुंची। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा बंद होने से गांव का विकास खत्म हो जाएगा। कांग्रेस किसान बिल की तरह मनरेगा बिल वापसी के लिए सरकार को विवश करेगी। इस दौरान हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय, मुकुंद तिवारी, तस्लीम उद्दीन, अनूप त्रिपाठी ,अफ़रोज़ अहमद, नयन कुशवाहा, परवेज़ सिद्दीकी, प्रतिमा त्रिपाठी, इश्तियाक अहमद ,राकेश श्रीवास्तव, अरशद अली, माधवी राय, अंज़ुम नाज़, रिजवाना बेगम, देवें...