हरिद्वार, अप्रैल 25 -- हरिद्वार, संवाददाता। महानगर कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने वाल्मिकी चौक से शिवमूर्ति चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और पूरा देश इस समय सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए और इस प्रकार की पर्यटक स्थान पर सुरक्षा को बढ़ाना चाहिए। मुरली मनोहर और राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण पर्यटकों पर गोलियां चली है। उन्होंने कहा कि पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी जाती तो इस प्रकार की घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है और जो कदम सरकार उठाएगी उसमें कांग्रेस पूरा सहयोग दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.