कोटद्वार, मई 12 -- कोटद्वार कांग्रेस इकाई ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उप्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. बलदेव सिंह आर्य को जयंती पर याद किया। जयंती पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में दुगड्डा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा विमल बिष्ट, नगर अध्यक्ष दुगड्डा रितेश ठाकुर, संजय तोमर, राकेश कुमार, लक्ष्मी चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...