महाराजगंज, मई 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नेहरू नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास दीप जलाकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किया गया यह हमला बेहद निंदनीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान कई निर्दोष लोगों की जान गई है। हमारे जवान भी शहीद हुए, उनकी आत्मा की शांति के लिए यह दीप जलाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह ने आतंकियों की इस घटना को कायराना हरकत बताया और कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या मानवता के खिलाफ है। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि आतंकवाद का समूल नाश आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.