जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राजनारायण यादव एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा बागबेड़ा क्षेत्र के आसपास स्थापित करने का संकल्प लिए है।इस मौके पर बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता,कांग्रेस गदरा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध पूरी, बागबेड़ा कांग्रेस से ओमप्रकाश, रवि भूषण, वीरेंद्र, शशि, नकुल उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...