मथुरा, फरवरी 7 -- मनरेगा का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने किा कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना का नामांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाय। जिसे सरकार ने अपने सांप्रदायिक सोच के वशीभूत होकर बदल ही नहीं दिया बल्कि ग्रामीण आबादी को रोजगार के अधिकार से भी वंचित कर दिया गया है। मनरेगा ने 4.6 करोड़ परिवारों को रोजगार दिया। शिवदत्त चतुर्वेदी ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मनरेगा योजना गरीब किसानों मजदूरों व ग्रामीण परिवारों को उनके मौलिक अधिकार बनाने की दिशा में बड़ा कदम था, जो अब सरकार द्वारा आवंटित आंशिक बजट का मोहताज बनकर रह जाएगा। संचालन जिला महासचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.