विकासनगर, मई 27 -- देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी ने तिलक भवन में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की। वक्ताओं ने नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि भाजपा पर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास का आरोप लगाया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए नेहरू ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि आज सिर्फ चंद वोट पाने के लालच में दक्षिणपंथी विचारधारा नेहरू के व्यक्तित्व के संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.