देवघर, जनवरी 11 -- देवघर। शहर में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शनिवार को जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता डॉ. मुन्नम संजय ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए रात में चौक-चौराहों एवं फुटपाथों पर सो रहे गरीबों, मजदूरों, ठेला एवं रिक्शा चालकों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने अपने सहयोगी के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर जो कंपकंपाती ठंड में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर ठंड से राहत प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और असहाय वर्ग की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय महसूस नहीं करे, इसके लिए आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगें। कंपकंपाती ठंड पर झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोर...